शनिवार, 21 नवंबर 2026 लाइव अपडेट जनता की आवाज़, निष्पक्ष पत्रकारिता
Janta Ka Mat जनता की आवाज़, निष्पक्ष पत्रकारिता
Janta Ka Mat
ईमेल: contact@jantakamat.com

बिना नंबर की बाइक बनी चोरी के खुलासे की अहम कड़ी

सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस छह नाबालिगों तक पहुंची।

Admin 21 Nov 2026 3 बार देखा गया
बिना नंबर की बाइक बनी चोरी के खुलासे की अहम कड़ी

जगदलपुर। शहर के दलपत सागर स्थित रानी घाट के पास एक ही रात में आठ ठेलों के ताले तोड़कर चोरी किए जाने की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने छह नाबालिगों को पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, 19 नवंबर की रात अज्ञात लोगों ने रानी घाट के पास लगे आठ ठेलों को निशाना बनाया था। ठेलों के ताले तोड़कर वहां रखा सामान चोरी कर लिया गया था। घटना की शिकायत मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 489/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान बिना नंबर की यामाहा एफजेड मोटरसाइकिल संदिग्ध दिखाई दी। फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की पहचान कर उनके ठिकानों तक पहुंच बनाई।

पुलिस की जांच में चोरी की घटना में आठ नाबालिगों की संलिप्तता सामने आने की बात कही गई है। इनमें से छह को पकड़ा गया है। पुलिस ने चोरी का सामान और मोटरसाइकिल भी बरामद की है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

 

 

A
सम्पादक / Author
Admin

वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, जनता का मत डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क।