गुरुवार, 5 नवंबर 2026 लाइव अपडेट जनता की आवाज़, निष्पक्ष पत्रकारिता
Janta Ka Mat जनता की आवाज़, निष्पक्ष पत्रकारिता
Janta Ka Mat
ईमेल: contact@jantakamat.com

राजधानी दिल्ली में इमारत हादसे से दहशत, तीन मंजिला बिल्डिंग का हिस्सा गिरा; कई लोगों की जिंदगी खतरे में

गुरुवार सुबह चावड़ी बाजार में हुआ हादसा, पुलिस ने दो मौतों की पुष्टि की; NDRF का सर्च ऑपरेशन जारी।

Admin 05 Nov 2026 2 बार देखा गया
राजधानी दिल्ली में इमारत हादसे से दहशत, तीन मंजिला बिल्डिंग का हिस्सा गिरा; कई लोगों की जिंदगी खतरे में

नई दिल्ली। दिवाली से पहले देश की राजधानी दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास स्थित गली सत्तारा, शीश महल में एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत का बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। दिल्ली पुलिस ने हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा गुरुवार सुबह उस समय हुआ, जब इलाके में सामान्य गतिविधियां जारी थीं। इसी दौरान निर्माणाधीन इमारत का एक बड़ा हिस्सा अचानक ढह गया। इमारत गिरते ही आसपास मौजूद लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला और कई लोग मलबे की चपेट में आ गए।

हादसे की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचा और मलबे में फंसे लोगों को निकालने का अभियान शुरू किया गया। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीम भी मौके पर खोज एवं बचाव अभियान में जुटी हुई है।

फिलहाल, मलबे में अन्य लोगों के दबे होने की आशंका को देखते हुए राहत कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

दिवाली से ठीक पहले हुए इस हादसे ने राजधानी में सुरक्षा और निर्माणाधीन इमारतों की निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, इमारत का हिस्सा गिरने के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हादसे के कारणों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

A
सम्पादक / Author
Admin

वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, जनता का मत डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क।