मंगलवार, 17 नवंबर 2026 लाइव अपडेट जनता की आवाज़, निष्पक्ष पत्रकारिता
Janta Ka Mat जनता की आवाज़, निष्पक्ष पत्रकारिता
Janta Ka Mat
ईमेल: contact@jantakamat.com

उत्तराखंड में भीषण बस हादसा, गहरी खाई में गिरकर पानी में समाई बस; 8 यात्रियों की गई जान

ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर गूलर बाजार के पास हुआ हादसा, 30 से 35 यात्रियों के सवार होने की जानकारी

Admin 17 Nov 2026 3 बार देखा गया
उत्तराखंड में भीषण बस हादसा, गहरी खाई में गिरकर पानी में समाई बस; 8 यात्रियों की गई जान

उत्तराखंड। उत्तराखंड में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर बाजार के पास यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पुल से करीब 100 मीटर नीचे पानी में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि बस में सवार यात्रियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 26 यात्री घायल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, बस हरिद्वार से बदरीनाथ की ओर जा रही थी। इसमें करीब 30 से 35 यात्री सवार थे। मंगलवार सुबह जब बस ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर गूलर बाजार के पास पहुंची, तभी अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और बस पुल से नीचे गदेरे में जा गिरी।

बस के करीब 100 मीटर नीचे गिरने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

प्रशासन की टीम ने घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने की कार्रवाई की। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। हादसे में 8 लोगों की मौत और करीब 26 लोगों के घायल होने की शुरुआती जानकारी सामने आई है।

फिलहाल हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन की टीम दुर्घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

A
सम्पादक / Author
Admin

वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, जनता का मत डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क।